Cinema Ka Flashback: कश्मीर घूमने के लिए जब Neena Gupta ने की थी शादी, फिर ऐसे टूटा Delhi IIT कॉलेज के लड़के से रिश्ता

Cinema Ka Flashback: नीना गुप्ता की लाइफ एडवेंचर से भरी रही है। एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। कभी कुछ छुपाया नहीं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि विवियन रिचर्ड्स नीना का पहला प्यार नहीं हैं। बल्की एक्ट्रेस को पहला प्यार दिल्ली IIT में पढ़ने वाले एक लड़के से हुआ था।

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 13:55
Story continues below Advertisement
नीना गुप्ता हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मेट्रो और सीरीज पंचायत को लेकर लाइम लाइट में छाई हुई हैं।
नीना गुप्ता हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मेट्रो और सीरीज पंचायत को लेकर लाइम लाइट में छाई हुई हैं।

नीना गुप्ता की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रही है। वहीं Vivian Richards के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं।

लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि नीना की लाइफ में विवियन से पहले ही किसी की एंट्री हो चुकी थी। जी हां, नीना को कॉलेज टाइम में पहला प्यार हुआ था।

नीना गुप्ता को Delhi IIT के बंगाली लड़के अमलान से प्यार हो गया था। दुनिया से छिपकर वह अपने रिश्ते को निभा रही थीं।

वहीं अमलान का काम से कशमीर जाना हुआ। नीना भी कश्मीर की वादियां देखना चाहती थीं। लेकिन जब उनकी मां को यह पता चला तो वह बहुत नाराज हुईं।

उन्होंने ने नीना को एक ही शर्त पर जाने की इजाजत दी कि वह शादी करके घूमने जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने शर्त मान ली और छुपकर आर्य समाज के रीति रिवाज से शादी कर ली थी।

कपल कश्मीर घूम के वापस आया और दोनों साथ रहने लगे। तभी अमलान अपने लिए नौकरी की तलाश करने लगे थे।

अमलान के घर वालों को भनक तक नहीं थी कि वह शादी कर चुके हैं। वहीं नीना अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं।

धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार आनी शुरू हो गई। अमलान नीना को हाउसवाइफ के रूप में देखना चाहते थे।

वहीं नीना थिएटर में जाने के सपने देख रही थीं। दोनों की अलग सोच के चलते शादी के साल बाद ये रिश्ता टूट गया था।

Story continues below Advertisement