
नीना गुप्ता की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रही है। वहीं Vivian Richards के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं।
लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि नीना की लाइफ में विवियन से पहले ही किसी की एंट्री हो चुकी थी। जी हां, नीना को कॉलेज टाइम में पहला प्यार हुआ था।
नीना गुप्ता को Delhi IIT के बंगाली लड़के अमलान से प्यार हो गया था। दुनिया से छिपकर वह अपने रिश्ते को निभा रही थीं।
वहीं अमलान का काम से कशमीर जाना हुआ। नीना भी कश्मीर की वादियां देखना चाहती थीं। लेकिन जब उनकी मां को यह पता चला तो वह बहुत नाराज हुईं।
उन्होंने ने नीना को एक ही शर्त पर जाने की इजाजत दी कि वह शादी करके घूमने जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने शर्त मान ली और छुपकर आर्य समाज के रीति रिवाज से शादी कर ली थी।
कपल कश्मीर घूम के वापस आया और दोनों साथ रहने लगे। तभी अमलान अपने लिए नौकरी की तलाश करने लगे थे।
अमलान के घर वालों को भनक तक नहीं थी कि वह शादी कर चुके हैं। वहीं नीना अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं।
धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार आनी शुरू हो गई। अमलान नीना को हाउसवाइफ के रूप में देखना चाहते थे।
वहीं नीना थिएटर में जाने के सपने देख रही थीं। दोनों की अलग सोच के चलते शादी के साल बाद ये रिश्ता टूट गया था।