Cinema Ka Flashback: 'नहीं चाहिए ऐसी बेटी ...', जब इस हसीना के बोल्ड सीन्स देख शर्म से झुक गया मां-बाप सिर

Cinema Ka Flashback: फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्माए जाना आम बात है। कई बार तो सेट पर ऐसे सीन्स करते वक्त एक्टर्स के बहकने की खबरें भी सामने आती हैं। लेकिन कभी-कभी स्टार्स को बोल्ड सीन्स देना भारी पड़ जाता है। ऐसे तब होता हैं, जब उनके परिवार में ही उनका विरोध होने लगता है। कुछ ऐसा ही एक एक्ट्रेस के साथ हुआ था।

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 16:00
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साउथ सिनेमा में भी फिल्मों में खूब बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं। कई बार तो सारी हदें पार हो जाती हैं। कई बार इसका नुकसान स्टार्स को उठाना पड़ता है। ऐसा ही हुआ साउथ हसीना रचिता राम के साथ। जब उन्होंने एक फिल्म में एक्टर उपेंद्र के साथ भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए और सारी हदें पार कर दीं।
साउथ सिनेमा में भी फिल्मों में खूब बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं। कई बार तो सारी हदें पार हो जाती हैं। कई बार इसका नुकसान स्टार्स को उठाना पड़ता है। ऐसा ही हुआ साउथ हसीना रचिता राम के साथ। जब उन्होंने एक फिल्म में एक्टर उपेंद्र के साथ भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए और सारी हदें पार कर दीं।

साल 2019 में रिलीज हुई'आई लव यू' फिल्म में रचिता मेन लीड में नजर आई थीं। इस कन्नड़ फिल्म में रचिता राम के साथ एक्टर उपेंद्र नजर आए थे। ये फिल्म 2007 की अंग्रेजी फिल्म 'आई थिंक आई लव माई वाइफ' का रीमेक थी।

फिल्म की कहानी संतोष के किरदार के ईर्द गिर्द घूमती है। कहानी उसकी लाइफ में प्यार और आने वाली धर्मिका नामक लड़की के संबंध पर आधारित है। फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स हैं। फिल्म के रिलीज के बाद एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में कोहराम मच गया था।

फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। लेकिन उनके पसंदीदा एक्ट्रेस के अभिनय ने जादू नहीं चला पाया। फिल्म 'आई लव यू' की स्क्रिप्ट के मुताबिक एक्ट्रेन को बोल्ड सीन करने पड़े थे। लेकिन, उनकी बेटी का ऐसा सीन करने में उनके माता-पिता बिल्कुल साथ नहीं दे रहे थे। इंटरव्यू में रचिता ने रोते हुए कई खुलासे किए थे।

उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुजसे कहा था कि मैं तुम्हें एक एक्ट्रेस के रूप में ऐसे देख सकती हूं, लेकिन कभी भी बेटी के रूप में नहीं देख पाऊंगी।' मां की ये बात सुनकर मैंने दोनों से तुरंत माफी मांगी थी।

इस विवाद के बाद उन्होंने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह कभी भी फिल्मों में बोल्ड सीन्स नहीं करेंगी।

बता दें कि इस फिल्म के आने के बाद 2013 से अब तक एक्ट्रेस रचिता राम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली कन्नड़ अभिनेत्रियों में से एक हैं।

एक्ट्रेस ने 'बुलबुल' फिल्म में 'कावेरी' के किरदार से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा, उन्होंने टीवी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर लोगों का दिल जीता है।