Cinema Ka Flashback: आम लड़की हो या खास...बॉडी शेमिंग का शिकार बन ही जाती हैं। इस बॉडी शेमिंग से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला यानी ऐश्वर्या राय भी नहीं बच सकी हैं। करियर की शुरूआत से लेकर अब तक न जानें कितने कमेंट्स उनकी खूबसूरती से लेकर बॉडी तक पर किए जा चुके हैं। लेकिन जब एजुकेटेड इंसान...खासकर आपके कलीग्स करते है तो दुख ज्यादा पहुंचता है। ऐसा ही कुछ महसूस किया बच्चन परिवार की बहू ने...
दरअसर 2019 में फिल्मफेयर के एडिटर के साथ ऐश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह कमेंट कौन सा है, जिसने आपको अब तक सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है। इस सवाल के जवाब में ऐश ने बिना देर लगाया कहा-'फेक प्लास्टिक'....। जी हां बॉलीवुड के दो नामी एक्टर्स ने ऐश्वर्या को फेक प्लास्टिक कहा था।
विवेक ऑबेरॉय ने कहा था 'फेक प्लास्टिक'..
ये बात तब कि है जब विवेक ऑबेरॉय का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हो गया था। वहीं सलमान खान के साथ उनकी दुश्मनी खुलकर सामने आ गई थी। काफी लड़ाई झगड़ों के बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही ऐश के प्लास्टिक ऐश....प्लास्टिक हर्ट... और प्लास्टिक स्माइल तक बोल दिया था। हालांकि कई सालों बाद उन्होंने अपनी गलती मानी थी और कहा था कि उन्हें वो प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी थी और बहुत कुछ नहीं बोलना था, जो उन्होंने उस वक्त बोल दिया था।
इमरान हाशमी ने प्लास्टिक की गुड़िया कहा...
अगर आपको याद हो तो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इमरान हाशमी एक बार गेस्ट बनकर पहुंचे थे। रैपिड फायर राउंड में करण जौहर एक्टर के सामने एक-एक नाम ले रहे थे, जिसके जवाब में उन्हें बताना था कि उस शख्स को देखते ही पहली चीज दिमाग में क्या आती है। जैसे ही करण जौहर ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो इमरान हाशमी ने बिना देर किए कहा कि 'प्लास्टिक की गुड़िया'।
इमरान के इस बयाना के बाद से ऐश्वर्या राय बेहद नाराज हो गई थीं। वहीं इमरान हाशमी को लोगों ने भी खूब ट्रोल किया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी के कुछ सालों बाद इमरान हाशमी ने अपने बयान के लिए ऐश से माफी मांगी थी, लेकिन ऐश ने उन्हें माफ नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बादशाहों फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में इमरान भी काम करने वाले हैं उन्हें ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया था।