Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड में प्यार कम, तलाक ज्यादा! इन सेलेब्स के Divorce ने जब सभी को चौंकाया

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड में प्यार, तलाक और गुजारा भत्ता अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं। हाल ही में संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर संग उनका मामला फिर चर्चा में आया। ईशा देओल-भरत तख्तानी जैसे कई सितारों ने भी शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया। आईए बॉलीवुड के कुछ सबसे हाई-प्रोफाइल कपल के बीच हुए तलाक पर एक नजर डालते हैं

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 17:40
Story continues below Advertisement
Cinema Ka Flashback: पिछले दिनों हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच तलाक की अफवाहें मीडिया में फैली थी। दावा किया गया था कि यह कपल 37 साल की शादी के बाद अलग हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ अफवाह निकली। लेकिन यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई एक मामला नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई भारतीय सेलिब्रिटी कपल शादी के एक दशक से ज्यादा समय बाद अलग हो गए हैं। हालांकि उनके बीच वैवाहिक रिश्ते खत्म हो गए, लेकिन उनमें से कई ने अपने बच्चों का साथ पालन-पोषण करना जारी रखा है। वे अपने पूर्व साथियों के साथ अभी भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।
Cinema Ka Flashback: पिछले दिनों हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच तलाक की अफवाहें मीडिया में फैली थी। दावा किया गया था कि यह कपल 37 साल की शादी के बाद अलग हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ अफवाह निकली। लेकिन यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई एक मामला नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई भारतीय सेलिब्रिटी कपल शादी के एक दशक से ज्यादा समय बाद अलग हो गए हैं। हालांकि उनके बीच वैवाहिक रिश्ते खत्म हो गए, लेकिन उनमें से कई ने अपने बच्चों का साथ पालन-पोषण करना जारी रखा है। वे अपने पूर्व साथियों के साथ अभी भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने दिसंबर 2000 में इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने चार साल तक डेट किया। लेकिन 14 साल की शादी के बाद 2014 में कपल का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं। उनके नाम रिहान रोशन और ऋदान रोशन हैं। तलाक के बावजूद, दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ-साथ कर रहे हैं। अब दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ चुके हैं।

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड के बड़े एक्टर सैफ अली खान ने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। लेकिन 13 साल की शादी के बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। कपल के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। परिवार के सभी सदस्य जाने-माने अभिनेता भी हैं। सैफ अली खान अभिनेत्री करीना कपूर से दूसरी शादी कर चुके हैं।

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के कारोबारी संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में इस कपल का तलाक हो गया। 2014 में तलाक की अर्जी देने से पहले यह जोड़ा लगभग 11 साल तक साथ रहा। कपल के दो बच्चे हैं। इसी साल 12 जून को मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया।

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने 15 साल की शादी के बाद 2022 में अलग हो गए। इस कपल ने 2005 में शादी की थी। उनका एक बेटा आज़ाद है, जिसका पालन-पोषण वे तलाक के बाद भी साथ में कर रहे हैं। दोनों हमेशा महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं। आमिर ने इससे पहले 18 अप्रैल, 1986 को रीना दत्ता से शादी की थी। कपल ने 16 साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की। उनके दो बच्चे हैं।

Cinema Ka Flashback: अभिनेता अर्जुन रामपाल और पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया की शादी 1997 में हुई थी। लेकिन कपल ने 2019 में अपने तलाक की घोषणा कर दी। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी बेटियों का पालन-पोषण करते हुए एक दूसरे के बीच एक सम्मानजनक रिश्ता बनाए रखा है। उनके अलगाव को बॉलीवुड के सबसे सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण अलगावों में से एक माना गया।

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांस क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 18 साल साथ रहने के बाद 2017 में तलाक की घोषणा की थी। साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल का एक बेटा भी है। अलग होने के बावजूद दोनों के बीच एक सौहार्दपूर्ण रिश्ता बना हुआ है। वे अक्सर अपने बेटे की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और पारिवारिक समारोहों में साथ नजर आते हैं। जब मलाइका के पिता का एक दुखद निधन हुआ था, तब अरबाज़ उनके साथ ही थे। अरबाज अब दूसरी शादी कर चुके हैं।