Jana Nayagan Journey: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का सफर आसान नहीं रहा है। इसे उनके पॉलिटिकल करियर में पूरी तरह से उतरने से पहले उनकी फेयरवेल फिल्म माना जा रहा है। इस साल 9 जनवरी को पोंगल पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा - जैसे सर्टिफिकेशन में देरी, बदलाव को लेकर विवाद, रिलीज रुकना, कानूनी लड़ाई और यहां तक कि ऑनलाइन पायरेसी और लीक की समस्याएं।
