Nora Fatehi और Honey Singh के नए गाने 'Body Roll' पर मचा बवाल, नेटिजन्स ने लगाया नेटफ्लिक्स की सीरीज 'Jibaro' की कॉपी करने का आरोप

Body Roll Song Controversy: नोरा फतेही और हनी सिंह के नए गाने 'Body Roll' पर नेटफ्लिक्स की सीरीज 'Love, Death & Robots' के 'Jibaro' एपिसोड की नकल करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो के विजुअल्स और कॉस्ट्यूम्स में समानताएं देखते हुए इसे ओरिजिनल क्रिएटिविटी की कमी बताया है।

अपडेटेड May 12, 2026 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह का नया गाना 'Body Roll' रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस बार चर्चा उनकी जुगलबंदी या धुन की नहीं, बल्कि गाने के विजुअल्स की हो रही है। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने इस म्यूजिक वीडियो पर मौलिकता की कमी और चोरी का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा विवाद?

जैसे ही Body Roll का वीडियो यूट्यूब पर सामने आया, दर्शकों ने तुरंत इसकी तुलना नेटफ्लिक्स की मशहूर एनिमेटेड एंथोलॉजी सीरीज 'Love, Death & Robots' के लोकप्रिय एपिसोड 'Jibaro' से करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि गाने के सेट, कॉस्ट्यूम और यहाँ तक कि नोरा के हाव-भाव भी हूबहू 'जिबारो' की याद दिलाते हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "कॉपी कैट्स कभी ओरिजिनल चीज नहीं बना सकते," वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, "यह पूरी तरह से नेटफ्लिक्स के जिबारो की कॉपी है।"


विजुअल्स में समानताएं

'Body Roll' के वीडियो में नोरा फतेही को भारी गहनों और जटिल गोल्डन आउटफिट में एक रहस्यमयी जंगल की झील से निकलते हुए दिखाया गया है। वे एक सैनिक जैसे दिखने वाले किरदार को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आती हैं। ठीक इसी तरह, अल्बर्टो मिगो द्वारा निर्देशित 'Jibaro' में भी एक सुनहरी जलपरी (Siren) को दिखाया गया है, जो सोने के आभूषणों से ढकी होती है और झील से निकलकर सैनिकों को अपने वश में करती है। वीडियो में हनी सिंह के टैटू और योद्धा जैसा लुक भी 'जिबारो' के पुरुष पात्र से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

विवाद तब और बढ़ गया जब कई कंटेंट क्रिएटर्स ने दोनों वीडियो के स्क्रीनशॉट साथ रखकर तुलनात्मक वीडियो साझा किए। जहां कुछ फैंस इसे 'प्रेरणा' (Inspiration) मान रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इसे रचनात्मक चोरी करार दे रहा है। एक नाराज यूजर ने लिखा, "प्रेरणा कहना मुश्किल है जब बॉलीवुड का इतिहास ही कॉपी करने का रहा है। दुख तब होता है जब असली कलाकार को कोई क्रेडिट नहीं दिया जाता।" हालांकि, नोरा के कुछ फैंस उनके डांस मूव्स और विजुअल अपील की तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन 'नकल' के आरोपों ने गाने की सफलता पर थोड़े सवालिया निशान जरूर लगा दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।