बॉक्स ऑफिस की दुनिया में 'मंडे टेस्ट' किसी भी फिल्म का भविष्य तय करती है। सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने शनील देव की पहली फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' इस परीक्षा से गुजर रही है। शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में दर्शकों को बांधे रखा, हालांकि कामकाजी सोमवार को इसकी कमाई में स्वाभाविक गिरावट देखी गई है।
