Get App

Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' की धीमी शुरुआत, अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दर्शकों को लुभाने में रही नाकाम

Dacoit Box Office Collection Day 1: अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन ₹6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं, जहां अभिनय की तारीफ हुई है लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और निर्देशन की आलोचना की गई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 9:22 AM
Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' की धीमी शुरुआत, अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दर्शकों को लुभाने में रही नाकाम

साउथ और बॉलीवुड के मेल वाली फिल्मों का क्रेज इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन हालिया रिलीज फिल्म 'डकैत' के साथ समीकरण थोड़े अलग नजर आ रहे हैं। सस्पेंस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने फिलहाल निराशा ही हाथ लगाई है। अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद, फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

तेलुगु बेल्ट में बेहतर, हिंदी मार्केट में सुस्त

फिल्म 'डकैत' को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया था। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 88 प्रतिशत) इसके तेलुगु वर्जन से आया है। हिंदी बेल्ट में फिल्म की पकड़ काफी कमजोर रही, जहां इसने मात्र 12 प्रतिशत का योगदान दिया। यह फिल्म अदीवी शेष के लिए खास थी क्योंकि 'मेजर' की सफलता के बाद उत्तर भारत के दर्शक उनसे काफी उम्मीदें लगाए बैठे थे।

फिल्म की कहानी और कलाकारों का प्रदर्शन

'डकैत' की कहानी एक ऐसे कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए एक खतरनाक जाल बुनता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म प्यार, विश्वासघात और बदले की एक भावनात्मक और तीव्र यात्रा है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस फिल्म में अगर कुछ सबसे बेहतरीन है, तो वह है मृणाल ठाकुर का अभिनय। उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है और पूरी फिल्म को अपने कंधों पर टिकाने की कोशिश की है। अदीवी शेष की तीव्रता और निर्देशक-अभिनेता अनुराग कश्यप की दमदार मौजूदगी फिल्म में जान फूंकने का काम करती है। इनके अलावा प्रकाश राज, सुनील और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें