Daisy Shah: आपका दिमाग गंदा हो चुका है..., शादी न करने और लीक वीडियो पर डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी

Daisy Shah: सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में दिख चुकी डेजी शाह एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। हाल में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी और सालो पहले वायरल हुए मास्टर गणेश आचार्य के संग इंटीमेट वीडियो पर खुलकर बात की है।

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 16:19
Story continues below Advertisement
डेजी शाह ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म जय हो से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस कुछ ही फिल्मों में दिखी थी। उनका करियर फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं हो पाया।

अब सालों बाद डेजी शाह एक बार फिर अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर लाइलाइट में हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए है। सालों पहले डेजी शाह की कोरियोग्राफर गणेश आचार्य संग यूट्यूब पर एक इंटीमेट वीडियो लीक हो हुई थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

इस पर अब उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा कि एक वीडियो था, जिसमें मैं और मास्टर जी रिहर्सल कर रहे हैं, किसी ने उसे YouTube पर डाल दिया और उस पर टाइटल लगा दिया ‘मेकिन्ग लव मेकिन्ग’ सीरियसली।

इसके अंदर कुछ भी नहीं था। लेकिन जिस तरह से इसे लेकर चीजें हुईं ये पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका दिमाग कितना गंदा और भ्रष्ट हो चुका है।

वहीं जब एक्ट्रेस से शादी न करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी मां और बहन पहले मुझे बहुत फोर्स करते थे, पर जब से मेरे अंकल ने उन्हें समझाया है, तब से वे दोनों मान गए हैं।

मेरी लाइफ में कोई था जो मेरे घर का मर्द बनने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि मेरे पिता नहीं है। मुझे ऐसे लोग जरा भी पसंद नहीं है। मैं अपने काम मैं अच्छा कर रही हूं, मुझे किसी से फाइनेंसियली सपोर्ट नहीं चाहिए हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे अभी तक ऐसे ही लोग मिले हैं। मैं जानती हूं कि वक्त बदल गया है। हर औरत ऐसा नहीं सोचती है कि शादी सिर्फ पैसों और बच्चे पैदा करने के लिए करनी हैं।

लेकिन छोटे शहरों में आज भी ऐसा ही हो रहा है। मर्द को अपनी वाइफ पर पूरा कंट्रोल चाहिए। मुझे इस तरह के लोग पसंद नहीं है। और वैसे भी मैं अपनी लाइफ में सिक्योर हूं फाइनेंशियली, इसके लिए मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं हैं।