Yeh Fitoor Tera: "कभी-कभी फितूर किसी इंसान को पाने का नहीं होता, बल्कि खुद को पहचानने और वह इंसान बनने का होता है, जो आप हमेशा से बनना चाहते थे।" स्टार प्लस जल्द ही दर्शकों के लिए एक नई और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी लेकर आ रहा है -'ये फितूर तेरा'। इस शो में देबचंद्रिमा सिंघा रॉय सौम्या और ईशान धवन जीत के किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं, लेकिन किस्मत उनके रास्तों को एक-दूसरे से जोड़ देती है।
