अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था। अगस्त 2026 आ गया है और किसी न किसी वजह से अब भी इस मामले की चर्चा हो रही है। पैन-इंडिया फिल्म से दीपिका के बाहर होने के बाद काफी विवाद हुआ था। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए और इंडस्ट्री में कलाकारों के काम के घंटों को लेकर बहस छिड़ गई। इस हफ्ते एक बार फिर यह विवाद तब सामने आया, जब फिल्ममेकर के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक वजह उनका प्रॉफिट शेयर मांगना था। अब घटनाक्रम से जुड़े एक बेहद करीबी सूत्र से दीपिका के फिल्म नहीं करने की दूसरी कहानी पता चली है।
