एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का दूसरा बर्थडे खास अंदाज में मनाया है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर दुआ की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। इस फोटोशूट में दीपिका अपने पति और बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में दुआ की मासूम मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर कपल ने ये फोटो शेयर की है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कपल ने बेबी दुआ का जिक्र था, जिसमें “दिल बड़े हो रहे हैं” जैसे शब्दों ने पूरे अनाउंसमेंट को खास बना दिया। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!” फोटोशूट की तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी दुआ की क्यूटनेस से तस्वीरों की खूबसूरती बढ़ा दी है। एक फोटो में दुआ अपने मम्मी-पापा के बीच चेहरा छिपाती दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह दीपिका और रणवीर के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। दुआ की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पोस्ट सामने आने के बाद रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की को-एक्टर सारा अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, “सबसे प्यारा परिवार...टचवुड।” वहीं, एक फैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरा दिल फट जाएगा।” एक अन्य यूजर ने दुआ की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए लिखा, “दीपिका की क्यूटनेस को कैरी करते हुए।”
जल्द ही पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर
19 अप्रैल 2026 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने बताया था कि उनके परिवार में जल्द ही एक और सदस्य आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया पर इस खबर को बेहद सादगी से साझा किया और पोस्ट में तस्वीरों के साथ सिर्फ ईविल आई इमोजी का इस्तेमाल किया। खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां मिलने लगीं। बता दें, 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बेटी के आने की जानकारी दी थी। पोस्ट में कपल ने लिखा था, “बेबी गर्ल का स्वागत है। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।”
इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ में दिखाई देंगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं। वहीं रणवीर सिंह की पिछली फिल्म आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी थी। फिलहाल रणवीर जय मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी।