Get App

Ranveer-Deepika: दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ranveer-Deepika: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दीपिका बेबी बंप के साथ रणवीर और दुआ के साथ नजर आ रही हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 8:45 PM
Ranveer-Deepika: दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का दूसरा बर्थडे खास अंदाज में मनाया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का दूसरा बर्थडे खास अंदाज में मनाया है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर दुआ की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। इस फोटोशूट में दीपिका अपने पति और बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में दुआ की मासूम मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर कपल ने ये फोटो शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कपल ने बेबी दुआ का जिक्र था, जिसमें “दिल बड़े हो रहे हैं” जैसे शब्दों ने पूरे अनाउंसमेंट को खास बना दिया। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!” फोटोशूट की तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी दुआ की क्यूटनेस से तस्वीरों की खूबसूरती बढ़ा दी है। एक फोटो में दुआ अपने मम्मी-पापा के बीच चेहरा छिपाती दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह दीपिका और रणवीर के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। दुआ की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लोगों ने किया कमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें