Get App

Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा 'देवी' नाम

Deepika-Ranveer: दशहरे के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कपल ने अपनी छोटी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ बताया। कपल की इस प्यारी फैमिली फोटो को देखकर फैंस खुश हैं और उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 9:31 PM
Deepika-Ranveer:  दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा 'देवी' नाम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दशहरा के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। वहीं इस पोस्ट के साथ दीपिका-रणवीर ने दुनिया को अपनी बेटी के नाम बताया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। लोग दीपिका और रणवीर की बेटी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उसके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया शेयर की फोटो

दशहरे के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी बेटी का नाम बताया और फैंस को खुशखबरी दी। कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी-सी फैमिली तस्वीर भी शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “प्यार और भरपूरता… देवी पादुकोण सिंह।” दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर में पूरा परिवार गोल्डन रंग के कपड़ों में नजर आ रहा है।

फोटो में दिखी क्यूट फैमिली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें