Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द नहीं हुआ है। हालांकि कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने सिंगर्स के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है, लेकिन अब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने CNN News18 को बताया कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की अनुमति पर फिर से विचार किया गया और इसे मंजूरी दे दी गई। कई दौर की बैठकों में आयोजकों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर विस्तृत योजनाएं पेश कीं, जिसके बाद अब अनुमति दे दी गई है।
वहीं IANS के अनुसार बुकमायशो की टीम ने पुष्टि की- "ऐसी रिपोर्टें गलत हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' (AURA India Tour) कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग के चलते इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।"
बुकमायशो टीम ने भी कहा कि- यह स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें गलत हैं। कार्यक्रम की अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि कुछ समय के लिए रोकी गई थी—इन दोनों बातों को एक न समझें। त्योहारी सीजन और इस दौरान बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों, 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।
बुकमायशो लाइव ने दिल्ली पुलिस के साथ एक सकारात्मक बैठक की एक विस्तृत योजना पेश की और पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करेंगे। इसके आधार पर कार्यक्रम की अनुमति पर फिर से विचार किया गया और इसे जारी कर दिया गया। हम और दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कार्यक्रम में आने वालों और स्थानीय लोगों दोनों को कोई परेशानी न हो और उनका अनुभव अच्छा रहे।
बयान में आगे कहा गया है- "बुकमायशो लाइव ने दिल्ली पुलिस के साथ एक सकारात्मक और सार्थक बैठक की है और जरूरी इंतजामों के लिए एक विस्तृत योजना पेश की है। हमने अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इन चर्चाओं और जरूरी योजना सौंपने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर फिर से विचार किया गया और इसे जारी कर दिया गया। कॉन्सर्ट अपनी योजना के अनुसार ही हो रहा है और प्रशंसक इस शानदार अनुभव का हिस्सा बनने के लिए तैयार रह सकते हैं।"
बयान के अंत में यह पुष्टि की गई- "बुकमाईशो लाइव (BookMyShow Live) दिल्ली पुलिस और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि कॉन्सर्ट में आने वालों को एक सुरक्षित, सुगम और आनंददायक अनुभव मिल सके और साथ ही स्थानीय निवासियों तथा आने-जाने वालों को कम से कम असुविधा हो। हम अपने प्रशंसकों को उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद देते हैं। हम दिलजीत दोसांझ के साथ एक यादगार शाम के लिए आपका स्वागत करने को उत्सुक हैं। 30 अक्टूबर को दिल्ली में मिलते हैं!"
दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट को मिली धमकी के बारे में
FPJ की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को नई धमकियां मिली हैं। रिपोर्ट के अनुसार जुहू में स्थित अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' और मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट स्थल दोनों ही खतरे की जद में हैं।
खबरों के मुताबिक DCP मनीष कलवानिया ने बताया कि यह धमकी BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) को ईमेल के जरिए भेजी गई थी, लेकिन जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दादर के कुछ स्कूलों को भी धमकियां मिली थीं। इन दोनों कलाकारों को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।