Get App

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द, पुलिस ने कहा- फिर से विचार किया गया और इसे मंजूरी दे दी गई

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को होने वाला दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं हुआ है। धिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने तक अनुमति को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था न कि रद्द किया गया था।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 3:52 PM
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द, पुलिस ने कहा- फिर से विचार किया गया और इसे मंजूरी दे दी गई
खबरों के मुताबिक DCP मनीष कलवानिया ने बताया कि यह धमकी BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) को ईमेल के जरिए भेजी गई थी, लेकिन जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द नहीं हुआ है। हालांकि कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने सिंगर्स के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है, लेकिन अब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने CNN News18 को बताया कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की अनुमति पर फिर से विचार किया गया और इसे मंजूरी दे दी गई। कई दौर की बैठकों में आयोजकों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर विस्तृत योजनाएं पेश कीं, जिसके बाद अब अनुमति दे दी गई है।

वहीं IANS के अनुसार बुकमायशो की टीम ने पुष्टि की- "ऐसी रिपोर्टें गलत हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' (AURA India Tour) कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग के चलते इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।"

बुकमायशो टीम ने भी कहा कि- यह स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें गलत हैं। कार्यक्रम की अनुमति रद्द नहीं की गई थी, बल्कि कुछ समय के लिए रोकी गई थी—इन दोनों बातों को एक न समझें। त्योहारी सीजन और इस दौरान बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों, 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़-प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें