
फिल्म के रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। धड़क 2 में तृप्ति डिमरी ने 'विधि' का किरदार निभाया है।(Photo: Triptii Instagram)
अपने किरदार विधि के बारे में बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा, 'विधि बिना डरे अपनी सच्चाई कहती है। उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, क्योंकि वह आपको सशक्त महसूस कराती है।'(Photo: Triptii Instagram)
तृप्ति डिमरी ने कहा, 'मैं खुद एक इंट्रोवर्ट हूं। मैंने कई चीजों का सामना किया है, लेकिन उनके खिलाफ कभी आवाज नहीं उठा पाई। अपनी लाइफ के इन 30 सालों में मैंने कई बातों पर चुप्पी साधे रखी है।'(Photo: Triptii Instagram)
तृप्ति ने आगे कहा, 'मुझमें कभी इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं लोगों से कह सकूं कि यह गलत है। मैंने शाजिया से कहा था कि मैं विधि जैसी बनना चाहती हूं।'(Photo: Triptii Instagram)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि फिल्म खत्म होते-होते मुझमें इतनी ताकत आ जाए कि मैं बिना किसी डर या रिजल्ट की परवाह किए अपनी सच्चाई कह सकूं। (Photo: Triptii Instagram)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'अब मैं सही बातों के लिए खुलकर खड़ी होती हूं। इस फिल्म ने मुझे पहले से कहीं ज्यादा खुलापन और कॉन्फिडेंस दिया है।'(Photo: Triptii Instagram)
शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2018 की 'धड़क' का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसकी कहानी तमिल फिल्म 'परियेरुम पेरुमल' पर बेस्ड है। (Photo: Triptii Instagram)
इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म और प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी।(Photo: Triptii Instagram)
तृप्ति डिमरी ने 2018 में रोमांटिक फिल्म 'लैला मजनू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तृप्ति डिमरी 'बुलबुल', 'काला', 'एनिमल', 'बैड न्यूज' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।(Photo: Triptii Instagram)