DIAS में जमीन से जुड़कर उड़ना सीखते हैं सेलिब्रिटी बच्चे, सारा तेंदुलकर से लेकर आर्यन खान तक शामिल

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ज्यादातर सेलिब्रिटीज के बच्चे पढ़ने आते हैं। ये बच्चे लाइमलाइट या बाहरी दुनिया की चकाचौंध के आदी होते हैं। मगर इस स्कूल में उन्हें आम बच्चों की तरह, सपने देखना और पीछे भागना सिखाने के साथ ही जमीन से जुड़े रहना भी सिखाया जाता है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 21:07
Story continues below Advertisement
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, कोई आम स्कूल नहीं है, और न ही इसके छात्र एवरेज हैं। 1,30,000 वर्ग फुट में फैले विशाल 7 स्टोरी कैंपस में स्मार्ट क्लासरूम और हाई-टेक लैब्स के अलावा और भी बहुत कुछ है। DAIS एक ऐसा स्कूल है, जहां स्टूडेंट को बड़े सपने देखने के साथ जमीन से जुड़े रहना भी सिखाया जाता है। इस स्कूल, जिसे कई लोग DAIS के नाम से जानते हैं, को 2003 में नीता अंबानी ने स्थापित किया था। (Photo Source : Internet)

इस स्कूल की शुरुआत नीता अंबानी ने की थी और इसके पीछे काम कर रही पूरी सोच उनकी है। इसकी सालाना ट्यूशन फीस 1.7 लाख रुपये से लेकर लगभग 4.5 लाख रुपये तक है। यहां पढ़ने वाले बच्चे भी कोई साधारण परिवार से नहीं बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, इंडस्ट्रियलिस्ट और पॉलिटिकल परिवारों से आते हें। कई लोगों के लिए यह सिर्फ स्कूल न होकर, वो जगह है  जहां से इनके लिए दुनिया के मंच, रेड कार्पेट और बोर्डरूम का दरवाजा खुल सकता है। आइए जानते हैं यहां पढ़ रहे या पढ़ चुके उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो अपनी पहचान दर्ज कर चुके हैं। (Photo Source : Social Media)

खुशी कपूर : श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के साथ ही जान्हवी कपूरी की छोटी बहन खुशी को मीडिया का काफी अटेंशन मिला है। लेकिन उनके कॅरियर और सोच को सही आकार देने में इस स्कूल का  बहुत अहम योगदान रहा है। अब वो, एक से बढ़कर एक स्टाइलिंग लुक्स के साथ फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बना रही हैं। (Photo Source : Social Media)

सारा अली खान- इब्राहिम अली खान : सारा अली खान डीएआईएस में खूब पॉपुलर और सबकी फेवरेट स्टूडेंट रही हैं। आगे की पढ़ाई उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की। केदारनाथ से लेकर अतरंगी रे तक, उन्होंने अपने टैलेंट को साबित किया।
सारा के छोटे भाई इब्राहिम ने एक अलग रास्ता अपनाया। उन्होंने पर्दे के पीछे काम करना चुना। DAIS से ग्रैजुएट होने के बाद, वह यूके चले गए। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के असिस्टेंट रहे। (Photo Source : Social Media)

आर्यन खान-सुहाना खान : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान DAIS में अपने शांत, मगर सेल्फ कॉन्फिडेंस के लिए पॉपुलर थीं। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और हाल ही में खुशी कपूर के साथ ‘द आर्चीज’ में डेब्यू किया।
सुहाना को लाइमलाइट में रहना पसंद है, मगर उनके भाई आर्यन इसके ठीक उलट हैं। आर्यन भी DAIS के स्टूडेंट रह चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बाद USC के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से स्नातक किया। वह फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं। (Photo Source : Social Media)

सारा तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा DAIS में फोकस और मेहनती स्टूडेंट रहीं। उन्हें लाइमलाइट में कभी दिलचस्पी नहीं रही। स्कूल के बाद, वह यूनिवर्सिटी कॉलेज में मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गईं और इसी में आगे बढ़ रही हैं। अपनी बहन के विपरीत, अर्जुन का टार्गेट DAIS से लेकर क्रिकेट कैंप तक, हमेशा सेट था। 2018 में अंडर-19 में क्रिकेट जगत में दाखिल हुए। 2022 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और अब क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं। (Photo Source : Social Media)

न्यासा देवगन : काजोल और अजय देवगन की बेटी, न्यासा ने DAIS से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद वह यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज, सिंगापुर चली गईं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को ढेरों लाइक्स और कमेंट मिलते हैं। DAIS ने उन्हें अपनी सोच को फॉलो करने का हौसला दिया। (Photo Source : Social Media)

अनन्या पांडे : अनन्या पांडे शुरू से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। DAIS में, वह बहुत ही जिंदादिल थीं और ड्रामा क्लब या स्कूल प्रोग्राम्स में हमेशा शामिल रहती थीं। यूएससी के एनेनबर्ग स्कूल में एडमिशन लेने के बाद, उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। (Photo Source : Social Media)

इरा खान : इरा आमिर खान की बेटी हैं लेकिन ब्लॉकबस्टर लाइमलाइट के पीछे नहीं भागतीं। DAIS में, वह इंट्रोस्पेटिव स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2019 में मेडिया का डायरेक्शन किया और वह थिएटर स्टोरीटेलिंग पर फोकस करना चाहती हैं। (Photo Source : Social Media)

जूनी चोपड़ा : जूनी विधु विनोद चोपड़ा और अनुपमा चोपड़ा की बेटी हैं। जूनी को फिल्मी दुनिया से दूर किताबों को पसंद करती हैं। DAIS में रहने समय से उनमें राइटर बनने के गुण पनप रहे थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड में क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है और अब तक कई किताबें पब्लिश कर चुकी हैं। (Photo Source : Social Media)

Story continues below Advertisement

आराध्या बच्चन : एश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी और जया और अमिताभ बच्चन की पोती को अच्छे पता है लाइमलाइट क्या होती है। लेकिन DAIS के भीतर वो किसी सेलिब्रिटी परिवार की सदस्य नहीं होतीं, उन्हें बस एक आम स्टूडेंट बनने का मौका मिलता है। (Photo Source : Social Media)