Get App

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का महा-धमाका, 1,742 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, RRR और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड भी ध्वस्त

Dhurandhar 2 Breaks All Records: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने एक महीने में 1,742 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई कर 'RRR' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में 1,105 करोड़ का नेट कलेक्शन करने के साथ ही यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में दूसरी सबसे सफल भारतीय फिल्म बन गई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:25 PM
Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का महा-धमाका, 1,742 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, RRR और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड भी ध्वस्त

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। फिल्म निर्माता आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने सिनेमाघरों में अपने सफर का एक महीना पूरा कर लिया है और यह सफर किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है। फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जिसने भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सुनामी

रिलीज के महज 30 दिनों के भीतर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1,742.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही 'धुरंधर 2' ने एसएस राजामौली की 'RRR' और प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 AD' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फिल्म की सफलता की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 30वें दिन भी फिल्म ने भारत में लगभग 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि यह फिल्म देशभर में 4,432 शोज में दिखाई जा रही है। भारत में फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 1,105.82 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,323.73 करोड़ रुपये हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें