Ranveer Singh Films Collection: 'धुरंधर' से पहले रणवीर सिंह की इन टॉप 7 फिल्मों पर डालें नजर, बॉक्स ऑफिस पर रच चुकी हैं इतिहास

Ranveer Singh Films Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर सिंह की उन टॉप 7 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने शानदार कलेक्शन किया है।

अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 11:51
Story continues below Advertisement
Padmaavat- 585 crore worldwide संजय लीला भंसाली के निर्देशिन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड में हैं। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ हुई थी।

Simmba-400 crore worldwide.
रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। इसमें रणवीर सिंह ने पुलिस अधिकारी संग्राम भालेराव रोल किया है। यह 28 दिसंबर, 2018 को रिलीज़ हुई थी।

Bajirao Mastani-Rs 356 crore worldwide
18 दिसंबर 2015 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ग्लोबली 356 करोड़ रुपये की कमाई की थी। संजय लीला भंसाली की इस हिस्टोरिकल रोमांटिक ड्रामा में रणवीर ने वीर पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani-Rs 355 crore worldwide
28 जुलाई 2023 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Gully Boy-238 crore worldwide
ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अभिनेता ने मुंबई की झुग्गियों से निकले एक उभरते स्ट्रीट रैपर मुराद की भूमिका निभाई थी। इसने दुनिया भर में 238 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। यह 14 फ़रवरी, 2019 को रिलीज़ हुई थी।

Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela-Rs 202 crore worldwide
यह फिल्म रणवीर और दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म है। 15 नवंबर 2013 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

83-Rs 193 crore worldwide
रणवीर सिंह ने क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की भूमिका निभाते हुए भारत की 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत को फ़िल्माया था। इस फ़िल्म ने दुनिया भर में लगभग 193 करोड़ रुपये की कमाई की थी।