Urvashi Rautela: क्या उर्वशी रौतेला ने कॉपी किया सुपरमॉडल गीगी हदीद का लुक? नेटिजन्स ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक

Urvashi Rautela: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला द्वारा पहनी गई आइवरी साड़ी को सोशल मीडिया पर सुपरमॉडल गीगी हदीद के एक पुराने लुक की "सस्ती कॉपी" बताकर भारी ट्रोल किया जा रहा है।

अपडेटेड May 17, 2026 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' का मंच हमेशा से ही अपने बेहतरीन फैशन और अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। लेकिन कई बार सितारों का यही फैशन उनके लिए मुसीबत भी बन जाता है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने रेड कारपेट लुक को लेकर चर्चा में तो हैं, लेकिन तारीफों के लिए नहीं, बल्कि भारी ट्रोलिंग की वजह से। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उन पर हॉलीवुड की मशहूर सुपरमॉडल गीगी हदीद के एक बेहद लोकप्रिय लुक की "सस्ती कॉपी" करने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही है तुलना?

कान्स 2026 के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला एक आइवरी रंग की साड़ी में नजर आईं, जिस पर एक खूबसूरत गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इस साड़ी के साथ एक बेहद भारी और चमकीला गोल्डन ब्लाउज पहना हुआ था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ में मौजूद एक अनोखी चीज ने खींचा, जो देखने में बिल्कुल प्लास्टिक के 'फूलों के गमले' जैसी लग रही थी।


जैसे ही उर्वशी की तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट यूजर्स को तुरंत साल 2023 के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह की याद आ गई। उस दौरान सुपरमॉडल गीगी हदीद ने भारत आकर मशहूर डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला की बनाई हुई बेहद खूबसूरत चिकनकारी साड़ी पहनी थी, जिसका लुक हूबहू उर्वशी के इस कान्स लुक से मिलता-जुलता था। गीगी की वह साड़ी लखनऊ के कारीगरों द्वारा एक साल में तैयार की गई थी, जिसे वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली थी।

View this post on Instagram

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

सोशल मीडिया पर फूटा ट्रोलर्स का गुस्सा

उर्वशी रौतेला का यह लुक वायरल होते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। फैशन पर नजर रखने वाले मशहूर इंस्टाग्राम पेज 'डाइट सब्या' ने भी इस पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने कई मजेदार और तीखे कमेंट्स किए: एक यूजर ने लिखा, "ब्रह्मांड की पहली महिला ने गीगी हदीद की कॉपी की है और साथ में कान्स में गमला भी ले गई हैं!" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "क्या उन्हें सच में लगा था कि हम इस चोरी को पकड़ नहीं पाएंगे? यह तो पूरी तरह से 'गंदी कॉपी' है।" एक अन्य ट्रोलर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे किसी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए मांगीलाल गोटे वाले की दुकान से रावण की पोशाक उठा लाई हों।"

कई लोग तो इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि आखिर उर्वशी को हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित कैसे किया जाता है।

विवादों के बीच ओलंपिक चैंपियन के साथ आईं नजर

हालांकि, इस भारी ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बावजूद उर्वशी रौतेला के हौसले पस्त नहीं दिखे। कान्स के दौरान उन्हें मोनाको के ओलंपिक रग्बी चैंपियन एंटोनी जेगदार के साथ वक्त बिताते और कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा गया। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां उनके प्रशंसक इसे एक 'ग्लोबल कोलैबोरेशन' के रूप में देख रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।