Get App

Diljit Dosanjh: इंदौर के बाद दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हो सकते हैं बदलाव, सॉन्ग लिस्ट से 4 गाने हटाने की मांग

Diljit Dosanjh: जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर पाबंदियां लगाने की मांग की है। अहमदाबाद कॉन्सर्ट में गाए जाने वाले गानों की लिस्ट 4 गाने हटाने की मांग की जा रही है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 5:40 PM
Diljit Dosanjh: इंदौर के बाद दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हो सकते हैं बदलाव, सॉन्ग लिस्ट से 4 गाने हटाने की मांग
पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चार अलग-अलग जगहों को निशाना बनाकर ईमेल के जरिए धमकियां दी गई हैं। पुलिस फिलहाल इन ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी का पता लगा रही है।

Diljit Dosanjh: अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ से कहा गया है कि वे अपने उन चार गानों को न गाएं, जिनसे शराब, नशीले पदार्थों के सेवन और हिंसा को बढ़ावा मिलता है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉन्सर्ट पर पाबंदियां लगाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन गानों को बदले हुए बोलों के साथ भी नहीं गाया जाना चाहिए।

अधिकारी ने गायक से अनुरोध किया है कि वे ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ जैसे चार गानों को न गाएं। ये गाने शराब, नशीले पदार्थों के सेवन और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। यह अनुरोध इन गानों को बदले हुए बोलों (lyrics) के साथ गाने पर भी लागू होता है।

दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करने वाले हैं। उनके कार्यक्रम से पहले पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में भेजे गए ईमेल के जरिए तीन बैंकों और शहर के मेयर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गई हैं। बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने मेयर सचिवालय की गहन तलाशी ली है, जबकि पुलिस इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिन जगहों को निशाना बनाया गया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंदौर मेयर सचिवालय को निशाना बनाकर धमकी भरे ईमेल भेजे गए। गौरतलब है कि ये ईमेल पंजाबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में भेजे गए थे। धमकी मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ता (BDS) मेयर सचिवालय पहुंचा और वहां पूरे परिसर की बारीकी से जांच की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें