Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉन्सर्ट (DMRC) ने पूरे शहर में मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इससे उन सभी फैंस को आसानी होगी जो जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के पहले कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे हैं। कॉन्सर्ट से ठीक एक दिन पहले दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस को यह अपडेट दिया।
