दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म सतलुज (पहले इसका नाम पंजाब 95 था) एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म 'सतलुज' लंबे इंतजार के बाद ZEE5 पर रिलीज हुई थी। वहीं अपनी रिलीज के कुछ ही दिनों बाद ये फिल्म भारत में ZEE5 से हटा दी गई है। दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म सतलुज को रिलीज होने से पहले कई साल तक कानूनी और सर्टिफिकेशन से जुड़ी अड़चनों के बाद रिलीज हुई थी। ZEE5 ने बताया कि, कुछ कारणों की वजह से फिल्म फिलहाल उपलब्ध नहीं है और उसकी टीम इसे दोबारा जल्द से जल्द दर्शकों के लिए लाने की कोशिश कर रही है।
