Get App

Khushboo Patani: दहेज हत्या के खिलाफ भड़कीं दिशा पटानी की बहन खुशबू, सोशल मीडिया पर बयां किया गुस्सा

Khushboo Patani: दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की कथित दहेज हत्या के मामलों पर सोशल मीडिया पर गहरा गुस्सा व्यक्त किया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 20, 2026 पर 9:25 AM
Khushboo Patani: दहेज हत्या के खिलाफ भड़कीं दिशा पटानी की बहन खुशबू, सोशल मीडिया पर बयां किया गुस्सा

हाल ही में सामने आए ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की कथित दहेज हत्या के मामलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बड़ी बहन खुशबू पटानी का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय सेना की पूर्व मेजर और फिटनेस कोच खुशबू पटानी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर बेहद कड़े शब्दों में अपनी राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई कहानियां साझा की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

"क्या शादी वाकई इतनी जरूरी थी?"

खुशबू ने समाज की उस सोच पर सीधा प्रहार किया है जो लड़कियों को बचपन से ही सिर्फ शादी के लिए तैयार करती है। उन्होंने बेहद भावुक और तीखे अंदाज में लिखा, "दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है— क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी?" उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज बचपन से ही लड़कियों के दिमाग में यह बात डाल देता है कि एक उम्र के बाद शादी करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। समाज कहता है कि 'अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती' या 'लोग क्या कहेंगे'। खुशबू ने इस सोच को खारिज करते हुए लिखा कि कोई हमें यह क्यों नहीं सिखाता कि अकेले रहना भी एक कला है और खुद के साथ खुश रहना भी जिंदगी जीने का एक खूबसूरत तरीका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें