Get App

एथनिक लुक में बिल्कुल अप्सरा सी लगती हैं दीया मिर्जा, आप भी कर सकते हैं रीक्रिएट

दीया मिर्जा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उनके एक्टिंग ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। दीया 90 दशक के टाइम में सभी के बचपन का क्रश भी रही हैं।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 17:00
एथनिक लुक में बिल्कुल अप्सरा सी लगती हैं दीया मिर्जा, आप भी कर सकते हैं रीक्रिएट

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइन दीया मिर्जा ने अपने एक्टिंग से ही नहीं बल्कि फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीता है। उनकीा कमाल स्टाइल भी फैंस के दिलों की धड़कनों को रोक देता है।

खासकर जब बात इंडियन अटायर की तो दीया ने सच में कमाल का लुक कैरी किया है। उनके फैशन ऑप्शन हमेशा परंपरा और आधुनिकता के आकर्षक मिश्रण को दर्शाते हैं, जो उन्हें इंडियन फैशन की दुनिया में एक सच्ची स्टाइल आइकन बनाता है।

चाहे साड़ियों की बात हो या लहंगों की, एक्ट्रेस ने हर लुक में खुद को पीछे नहीं रहने दिया।

दीया मिर्जा अक्सर सिल्क और कॉटन कपड़े कैरी करते नजर आती हैं, जिनपर बारिकी से कढ़ाई या हैंड पेंटिंग की गई हो जो उनके लुक को और निखारता है।

एक्ट्रेस अपने इंडियन लुक्स के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी नजर आती हैं । खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के अलावा दीया का आत्मविश्वास उनके रंग- रूप में चार चांद लगा देते हैं।

चाहे किसी फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने की बात हो या किसी अवर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस हमेशा अपने आकर्षक व्यवहार और कपड़ों से दर्शकों का मन मोह लेती हैं।

दीया मिर्जा ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है, तो उनके नूर के लोग आज भी दीवाने हैं।

अब एक्ट्रेस भले ही 43 साल की हो गई हैं, लेकिन बढ़ती उम्र में भी उनका निखार बरकरार है।

दीया अक्सर दूसरों को भी इंडियन लुक्स और ज्वेलरी ट्राई करने के लिए सराहना देती हैं ताकि उन्हें भी भारतीय संस्कृति का अंदाजा लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें