नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026: डोरेमोन और नोबिता की जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म 'Doraemon: Castle of the Undersea Devil' ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। सोमवार को कमाई में गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 5वें दिन यानी 6 अक्टूबर को फिल्म ने करीब 1.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
'Doraemon: Castle of the Undersea Devil' ने मंगलवार को करीब 1.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इससे पहले सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल आया।
10 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 10.07 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 11.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने अब तक हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में कमाई की है।
पहले वीकेंड में ही दिखाया दम
फिल्म ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार को कमाई घटकर 1.25 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी।
आगे कैसी रहेगी फिल्म की रफ्तार?
'Doraemon: Castle of the Undersea Devil' ने पांच दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती वीकडेज में इसी रफ्तार को बनाए रखने की होगी। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई स्थिर रहती है और अगले वीकेंड पर एक बार फिर कलेक्शन में उछाल आता है, तो फिल्म अपने कलेक्शन में और इजाफा कर सकती है। फिलहाल मंगलवार की बढ़ी हुई कमाई ने डोरेमोन के बॉक्स ऑफिस सफर के लिए एक सकारात्मक संकेत जरूर दिया है।
क्या आगे भी जारी रहेगा डोरेमोन का जादू?
तीन दिनों के कलेक्शन को देखते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। रविवार को कमाई में आया उछाल इसके लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। अब असली चुनौती वीकडेज में कमाई की रफ्तार बनाए रखने की होगी। अगर फिल्म सोमवार से गुरुवार के बीच अपनी कमाई को स्थिर रखने में सफल रहती है और अगले वीकेंड में फिर उछाल आता है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल 7 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ डोरेमोन ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर सबकी नजर रहेगी।