नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026: डोरेमोन और नोबिता की जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म 'Doraemon: Castle of the Undersea Devil' ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। सोमवार को कमाई में गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 5वें दिन यानी 6 अक्टूबर को फिल्म ने करीब 1.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
