Doraemon Box Office Collection Day 3: डोरेमोन की लेटेस्ट फिल्म, 'डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीमित शो होने के बावजूद इसकी शुरुआत अच्छी रही। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बारे में काफी जागरूकता फैलाई और शुरुआती दो दिनों में अच्छी कमाई की। साथ ही यह अब तक की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनीमे फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के बहुत करीब पहुंच गई है।
‘Doraemon Castle of the Undersea Devil’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹1.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 2.15 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। यानी भारत में फिल्म की नेट कमाई ₹7.10 करोड़ हो गई है। ‘दृश्यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचकर लाने में कामयाब हो रही है।
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.46 करोड़ रुपये हो गया है। ये कमाल फिल्म ने तब किया है जब पहले से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और दृश्यम 3 का तूफान देखने को मिल रहा है। वहीं हॉलीवुड की एवेंजर्स एंडगेम और साउथ से द पैराडाइज समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अभी भी चल रही हैं। लेकिन इन सभी फिल्मों के बीच डोरेमोन सबका दिल जीत रही है।
हनुमान अंश की करें तो इसने 59वें दिन भारत में 1,339 शो में 3 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। Sacnilk के अनुसार फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 324.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 383.56 करोड़ रुपये है। 59वें दिन का कलेक्शन पिछले दिन के 2.10 करोड़ रुपये से 42.9% ज़्यादा है। नौवें हफ्ते में होने के बावजूद यह स्पिरिचुअल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रफ्तार बनाए हुए है।
वहीं अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सिर्फ तीन दिनों में ₹170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 62 करोड़ की ओपनिंग और शनिवार को शानदार कमाई के बाद रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल आया। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।