पॉपुलर ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा एवं फेस रीडर डॉ. खोजा ने मनोरंजन जगत और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। इन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है और जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने बिग बॉस 20 और रामायणम् जैसे बिग बजट प्रोजेक्ट को लेकर कुछ प्रेडिक्शन किया है।
खोजा के मुताबिक 6 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा ‘बिग बॉस 20’ शो जबरदस्त सफलता हासिल करेगा। बिग बॉस 20 की टीआरपी शानदार रहेगी। इसकी ‘वरदान’ थीम दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाएगी और यह शो कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।”
रामायणम् पर डॉ. खोजा की भविष्यवाणी
रणबीर कपूर अभिनीत और नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी डॉ. खोजा बेहद आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि भारतीय फिल्म जगत में ‘रा’ से शुरू होने वाले कई नामों ने असाधारण सफलता प्राप्त की है। राज कपूर, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना से लेकर रणबीर कपूर तक यह सिलसिला जारी है। रामायण भी ‘रा’ से शुरू होती है। दर्शकों का उत्साह और फिल्म के प्रति सकारात्मक ऊर्जा संकेत देती है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होगी।
दुनिया में शांति की उम्मीद
बता दें कि वे वैश्विक संघर्षों पर भी कमेंट कर चुके हैं। उनके मुताबिक टिप्पणी करते हुए डॉ. खोजा ने कहा कि उन्हें सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। मेरा मानना है कि दिसंबर तक वैश्विक तनाव काफी कम होगा और दुनिया शांति एवं सहयोग की दिशा में आगे बढ़ेगी।”