Get App

Drishyam 3 Box Bffice Bollection Day 14: अजय देवगन की फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े से बस इतनी दूर, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Drishyam 3 Box Bffice Bollection Day 14: सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 10,809 शो में कुल 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 12:31 PM
Drishyam 3 Box Bffice Bollection Day 14: अजय देवगन की फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े से बस इतनी दूर, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
यह अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। साथ ही यह अजय देवगन की भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी है।

Drishyam 3 Box Bffice Bollection Day 14: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में अच्छी कमाई कर ली है। 14 दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 333 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की कगार पर है। 'जेलर 2', 'रणबाली', 'प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' और 'नई नवेली' जैसी फिल्मों की भीड़ के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'दृश्यम 3' भारत में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।

आंकड़ों पर एक नजर

'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, 14वें दिन 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' ने 10,809 शोज़ के ज़रिए 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 399.05 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 333 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशों में फिल्म ने 14वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 116 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड (दुनिया भर का) ग्रॉस कलेक्शन 515.05 करोड़ रुपये हो गया है। 'दृश्यम 3' ने 'धुरंधर 2' के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें