Get App

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन स्टारर ताबड़तोड़ छाप रही नोट, 7वें दिन 13 करोड़ की कर डाली कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' अपने पहले वीक में ही 250 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसने 'दृश्यम 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 10:10 AM
Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन स्टारर ताबड़तोड़ छाप रही नोट, 7वें दिन 13 करोड़ की कर डाली कमाई
'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त ओपनिंग की। इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 'दृश्यम 2' की कुल कमाई से भी ज्यादा है।

दृश्यम द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - सातवां दिन

'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ओपनिंग डे पर इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को यह कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गई।

सोमवार को फ़िल्म की कमाई में पहली बड़ी गिरावट देखी गई। इसने 21 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार की कमाई से लगभग 65.6% कम था। अगले दो दिनों में भी गिरावट का यह सिलसिला जारी रहा। 'दृश्यम 3' ने मंगलवार को 19.50 करोड़ रुपये और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये कमाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें