Get App

Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन स्टारर की थमी कमाई, 21वें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ का बिजनेस किया

Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपिनंग के साथ ही कई रिकॉर्ड बना लिए थे। लेकिन अब 21वें दिन फिल्म का कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 11:52 AM
Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन स्टारर की थमी कमाई, 21वें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ का बिजनेस किया
'दृश्यम 3' ने 21वें दिन 4503 शोज से 2.10 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो पिछले दिन की कमाई के मुकाबले 20.8% कम है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 21: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में एंटर कर चुकी है और इसका प्रदर्शन जारी है। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली थी और शुरुआती दो हफ्तों में इसने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हाल के दिनों में इसकी रोज़ाना की कमाई धीमी हो गई है। आइए फिल्म के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी पर एक नजर डालते हैं।

21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने 21वें दिन 4503 शोज से 2.10 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो पिछले दिन की कमाई के मुकाबले 20.8% कम है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुमान के अनुसार भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 361.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 433.52 करोड़ रुपये है।

विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल कमाई 129.50 करोड़ रुपये हो गई। अब इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 563.02 करोड़ रुपये हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें