Drishyam 3 Box Office Collection Day 27: अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस फ्रैंचाइजी का लास्ट पार्ट है। प्री-सेल्स में जबरदस्त धूम मचाने के बाद यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की इस आखिरी कड़ी को काफी अच्छे रिव्यू मिले, जिससे लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग मिली है। लेकिन अब फिल्म सिनेमाघरों में अपने अंतिम पड़ाव पर है।
