Drishyam 3 Box Office Collection Day 28: अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने प्री-सेल्स में जबरदस्त कलेक्शन किया था। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की इस आखिरी कड़ी को काफी अच्छे रिव्यू मिले थे, जिससे लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग मिली थी। लेकिन अब फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है।
28वें दिन 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 3,149 शोज में ₹0.90 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹446.72 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹373.00 करोड़ तक पहुंच गई है। विदेशों में फिल्म ने 28वें दिन ₹0.15 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई ₹132.05 करोड़ हो गई है। इस तरह फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹578.77 करोड़ हो गई है।
अजय देवगन की इस फिल्म की शुरुआत शानदार रही, जिसने पहले दिन 62 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये कमाए, जिससे पहले वीकेंड में इसकी कुल कमाई 176.50 करोड़ रुपये हो गई।
हालांकि हफ्ते के बाकी दिनों में कमाई कम होने लगी है। फिल्म ने चौथे दिन 21 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 19.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 13 करोड़ रुपये कमाए। भारत में पहले हफ्ते के अंत तक इसकी कुल नेट कमाई 245.50 करोड़ रुपये रही।
दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आया। इसने 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये, 9वें दिन 26.50 करोड़ रुपये और 10वें दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद कमाई धीमी हो गई। फिल्म ने 11वें दिन 6 करोड़ रुपये, 12वें दिन 8.50 करोड़ रुपये, 13वें दिन 5.25 करोड़ रुपये और 14वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कुल कमाई 87.50 करोड़ रुपये रही।
तीसरे हफ्ते में फिल्म की रोजाना की कमाई सामान्य रही। इसने 15वें दिन 3.10 करोड़ रुपये, 16वें दिन 5 करोड़ रुपये और 17वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद, फिल्म ने 18वें दिन 3.50 करोड़ रुपये और 19वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए।
20वें दिन कमाई घटकर 2.65 करोड़ रुपये और 21वें दिन 2.10 करोड़ रुपये रह गई। फिल्म ने 22वें दिन 1.40 का, 23वें दिन 2.65 करोड़ का, 24वें दिन 3 करोड़ का, 25वें दिन 1.05 करोड़, 26वें दिन 1.25 करोड़ और 27वें दिन 0.90 कोरड़ का कलेक्शन किया।