Drishyam 3 Box Office Collection: पहले सोमवार डे 4 की कमाई से दृश्यम: द कंक्लूजन पहुंची 200 करोड़ के पार! एक दिन में इतना कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले तीन दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की, हालांकि सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई। इसके बावजूद फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब इसकी नजर आगे की कमाई पर है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘Drishyam 3’ साल 2022 में आई ‘Drishyam 2’ की अगली कड़ी है।

Drishyam 3 Box Office Collection  Day 4: अजय देवगन की ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म की शुरुआत शानदार रही और पहले तीन दिनों में इसने ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। इसके बावजूद फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। विजय सलगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाती इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी। अब कमाई के आंकड़ों ने भी फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।

रविवार के बाद सोमवार को लगा बड़ा झटका

फिल्म ने शुक्रवार को ₹62 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। शनिवार को कमाई थोड़ी कम होकर ₹53.50 करोड़ रही, लेकिन रविवार को फिल्म ने फिर जोर पकड़ा और करीब ₹61 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने भारत में करीब ₹21 करोड़ नेट कमाए। रविवार के मुकाबले यह करीब 65 फीसदी की गिरावट है।


चार दिन में भारत से ₹197.50 करोड़

सोमवार की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹197.50 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹237 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में जिस रफ्तार से कमाई की है, उससे साफ है कि अजय देवगन की यह मिस्ट्री थ्रिलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

विदेशों में भी बरकरार है जलवा

‘Drishyam 3’ को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार को ओवरसीज मार्केट से करीब ₹5 करोड़ की कमाई हुई। इसके साथ विदेशी बाजारों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹66 करोड़ हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹303 करोड़ पहुंच गया है। यानी रिलीज के सिर्फ चार दिन में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।

लाखों दर्शकों ने देखी फिल्म

फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे। चौथे दिन भारत में करीब 9.68 लाख फुटफॉल दर्ज किए गए। चार दिनों में कुल फुटफॉल का आंकड़ा लगभग 78.83 लाख तक पहुंच चुका है।

कहानी में फिर लौटा विजय सलगांवकर

‘Drishyam 3’ साल 2022 में आई ‘Drishyam 2’ की अगली कड़ी है। फिल्म का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

The Vvaan Box Office Collection: दूसरे सोमवार को 'द वन' को लगा झटका, 11वें दिन एक करोड़ से नीचे पहुंचा कलेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।