Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म की शुरुआत शानदार रही और पहले तीन दिनों में इसने ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। इसके बावजूद फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। विजय सलगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाती इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी। अब कमाई के आंकड़ों ने भी फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।
