Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर विजय सलगांवकर के रूप में देखने के लिए बेकरार हैं। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में अपने रोल के लिए वे कितनी फीस ले रहे हैं? आइए जानते हैं।
'दृश्यम 3' के लिए अजय देवगन की फीस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' में विजय सलगांवकर का रोल निभाने के लिए अजय देवगन को 18 करोड़ रुपये से 22 करोड़ रुपये के बीच फीस दी जा रही है। खबरों के मुताबिक नवंबर 2022 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' के लिए एक्टर ने 30 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि पहली 'दृश्यम' (2015) फिल्म के लिए उनकी फीस के बारे में कोई खास आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
तब्बू ने कितने रुपए किए चार्ज?
जहां अजय देवगन को 'दृश्यम 3' में अपने रोल के लिए 18-22 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। वहीं News24 की एक रिपोर्ट का दावा है कि तब्बू को इस फिल्म के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वे फिल्म में मीरा देशमुख का रोल निभा रही हैं। जबकि श्रिया सरन अपने नंदिनी सलगांवकर के किरदार के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ले रही है। हालांकि 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने इनमें से किसी भी आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इशिता दत्ता 50 लाख रुपये मिल रहे हैं। जबकि रजत कपूर फिल्म में अपने किरदार के लिए 40 लाख से 70 लाख रुपये के बीच मिल रहे हैं। 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' में जयदीप अहलावत भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी उनकी फीस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यह पता चलेगा कि क्या विजय एक बार फिर जांच में आगे रह पाते हैं, जबकि उनका अतीत लगातार उनका पीछा कर रहा है।