Drishyam The Conclusion: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज बुधवार, 9 सितंबर को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कई पुराने किरदार नजर आने वाले हैं वहीं कुछ नए किरदारों की भी एंट्री होने वाली हैं। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगल विजय सलगांवकर, तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं। वहीं इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है।
ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के हर पॉर्ट की तरह इस पॉर्ट में भी 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम होने है। साल 2015 में शुरू हुई ये क्राइम थ्रिलर फिल्म का ये आखिरी चैप्टर होगा। जयदीप अहलावत फिल्म में SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे। उनकी टीम विजय सलगांवकर के पुराने राज से पर्दा उठाने और सच को सबके सामने लाने की कोशिश करेगी। ऐसे में यह टीम अजय देवगन के मशहूर किरदार विजय सलगांवकर के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होगी।
‘Drishyam 2’ की कहानी जहां खत्म हुई थी ‘Drishyam: The Conclusion’ वहीं से आगे बढ़ेगी। इस बार विजय सलगांवकर के सामने पहले से भी बड़ी परेशानी खड़ी होने वाली है। राजवीर सिंह तोमर एक ऐसे केस की जांच शुरू करते हैं, जिसमें उनकी नजर सीधे विजय पर जाती है। वहीं प्रकाश राज की एंट्री कहानी में नया मोड़ लेकर आएगी। फिल्म में कई पुराने राज फिर सामने आएंगे। इसी के साथ कई अनसुलझे सवालों के भी जवाब मिलेंगे।। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, विजय के लिए अपने परिवार को बचाना और पुलिस से खुद को बचाए रखना पहले से ज्यादा मुश्किल होता जाएगा। तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार कहानी में नए किरदारों के साथ नजर आएंगे। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने तैयार किया है। फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर बनाया हैं।