Dua Lipa-Callum Wedding: दुआ लिपा के हमसफर बने कैलम टर्नर, इंटरनेट पर वायरल फोटोज ने जीता फैंस का दिल

Dua Lipa-Callum Wedding: 2026 दुआ लिपा के लिए यादगार बन चुका है। ग्लोबल पॉप स्टार ने अपने बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर संग शादी कर ली हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
इस खास दिन पर कपल के साथ उनके करीबी परिवार और दोस्तों मौजूद थे। दुआ ने डैनियल रोज़बेरी द्वारा डिज़ाइन किया गया शियापरेली कॉउचर सूट पहना था।

Dua Lipa-Callum Wedding: ग्लोबल पॉप स्टार दुआ लिपा और एक्टर कैलम टर्नर मैरिड कपल बन चुके हैं। 30 साल की सिंगर और 36 साल के एक्टर ने रविवार को लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में शादी क्रिश्चयन रीति रिवाज से शादी की।

इस खास दिन पर कपल के साथ उनके करीबी परिवार और दोस्तों मौजूद थे। दुआ ने डैनियल रोज़बेरी द्वारा डिज़ाइन किया गया शियापरेली कॉउचर सूट पहना था। उन्होंने इस आउटफिट के साथ मैचिंग ग्लब्स, क्रिश्चियन लौबुटिन के शूज और स्टीफन जोन्स की एक बड़ी कैप पहनी थी।

दुआ को टर्नर के साथ हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया, जिन्होंने नेवी ब्लू सूट और टाई पहनी थी। लिपा और टर्नर दोनों की तरफ से अभी तक शादी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, डेली मेल और द सन से मिलीं तस्वीरों में कुछ खास पल नजर आ रहे हैं।


जून 2025 में ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में दुआ ने हफ्तों से चल रही अटकलों के बाद टर्नर से अपनी सगाई कर दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वह अपना वर्ल्ड टूर पूरा करने के बाद शादी करना चाहती हैं। लगभग उसी समय, एक सूत्र ने खुलासा किया कि कपल शादी की प्लानिंग को टाल रहे थे क्योंकि वे बैचलर लाइफ को और लुफ्त लेना चाहते थे।

सूत्र ने कहा कि दुआ हमेशा से अपने फैसलों को लेकर बहुत सतर्क रही हैं, और अभी वह अपने टूर पर फोकस कर रही हैं। वहीं अपने जीवन के इस रोमांचक दौर का आनंद ले रही हैं। उन्हें लगता है कि व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, और वह इतने बड़े पड़ाव को जल्दबाजी में नहीं लेना चाहतीं। दोनों इस बात पर सहमत हैं।"

पीपल मैगज़ीन के अनुसार, दुआ लिपा और टर्नर के बीच अफेयर की अफवाहें सबसे पहले जनवरी 2024 में तब उठीं जब वे लंदन में 'मास्टर्स ऑफ द एयर' की आफ्टर-पार्टी में एक साथ शामिल हुए। बाद में उसी साल जुलाई में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। 2025 में, दुआ ने कहा कि सगाई के बाद वह एक नई दुनिया में हैं।

ब्रिटिश वोग से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैंने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था और न ही कभी यह सपना देखा था कि मैं किस तरह की दुल्हन बनूंगी। मुझे कभी इसकी अहमियत समझ नहीं आई। साथ में बूढ़े होने, एक साथ लाइफ सेट करने और हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त बने रहने का यह फैसला वाकई एक खास एहसास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।