Dum Dum: जैकलीन फर्नांडिस ने‌ इन बोल्ड डांस मूव्स को‌ बताया अपना फेवरेट शॉट

Dum Dum: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने स्टाइलिश लुक और बेहतरीन डांस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना 'दम दम' रिलीज हुआ है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में जैकलीन ने भी इस वीडियो से अपना फेवरेट शॉट शेयर किया है

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 19:00
Story continues below Advertisement
'दम दम' गाने में जैकलीन की एनर्जी और डांस स्टेप्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Jacqueline Instagram)
'दम दम' गाने में जैकलीन की एनर्जी और डांस स्टेप्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Jacqueline Instagram)

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो 'दमदम' से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे एक खास बैकग्राउंड के साथ सोलो परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।(Photo: Jacqueline Instagram)

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा। दमदम अब रिलीज हो चुका है!" इस गाने में की जबरदस्त बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।(Photo: Jacqueline Instagram)

इस परफॉर्मेंस में एक्ट्रेस ने पारंपरिक शास्त्रीय डांस की पोशाक पहनी थी, जिसमें रत्नों से सजा हुआ सुनहरे रंग का ब्लाउज और रेशमी साड़ी पहनी थी। साड़ी के सामने एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना, जिसमे अलग-अलग जूलरी पीस लगाया गया है। (Photo: Jacqueline Instagram)

जैकलीन फर्नांडिस के लुक को ट्रेडिशनल और हैवी ज्वेलरी ने और भी खास बनाया दिया है, जिसमें मांग टीका, बड़े झुमके, लटकन, कई लेयर वाला नेकलेस, चूड़ियाँ और चमकदार कमरबंद शामिल थे। (Photo: Jacqueline Instagram)

जैकलीन फर्नांडिस के बालों पर बड़ा सा गजरा लगाया गया है। जो उनके बालों को सुंदरता से प्लीट्स में गूंथकर बहुत सलीके से स्टाइल किया गया है।(Photo: Jacqueline Instagram)

जैकलीन के इस गाने को असीस कौर ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसका लिरक्स जानी ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Jacqueline Instagram)