Movie Clash 2026: बॉक्स ऑफिस पर पहले हाफ में शानदार परफॉमेंस के बाद इंडियन सिनेमा अब एक बार फिर से ब्लॉकबस्टर्स देने के लिए तैयार है। हिंदी, तमिल और कन्नड़ सिनेमा की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में लगभग एक ही समय पर रिलीज होने वाली हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 (14 अगस्त)
आजादी के दिन वाले वीकेंड पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का मुकाबला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से होगा, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं आवारापन 2 को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। जहां 'आवारापन 2' साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है। वहीं 'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे के समय पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। दोनों फिल्में छुट्टियों के दौरान एक ही तरह के दर्शकों को टारगेट कर रही हैं, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी हिंदी बॉक्स ऑफिस टक्करों में से एक बन गई है।
टॉक्सिक और ईथा (26-28 अगस्त)
यश की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'Toxic' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके दो दिन बाद श्रद्धा कपूर की 'Eetha' रिलीज होगी। दोनों फिल्में लंबे वीकेंड पर रिलीज़ हो रही हैं, इसलिए स्क्रीन और दर्शकों के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
सरदार 2 और डेमोंटे कॉलोनी 3 (10-11 सितंबर)
तमिल सिनेमा में एक बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कार्थी की 'सरदार 2' और हॉरर फिल्म का सीक्वल 'डेमोंटे कॉलोनी 3' लगभग एक ही समय पर रिलीज होगी। दोनों फ्रैंचाइजी के पहले से ही स्टॉंग फैन बेस हैं, इसलिए यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा वाला तमिल बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।
Avengers Doomsday और Dune Part Three (18 दिसंबर)
त्योहारों के मौसम में हॉलीवुड में भी एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'Avengers: Doomsday' का मुकाबला एपिक स्पेस सागा 'Dune' की तीसरी फिल्म से होगा। क्रिसमस की छुट्टियों से ठीक एक हफ्ते पहले आने वाली ये दोनों फिल्में उन दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं, जो बड़े पैमाने पर सिनेमाई अनुभव की तलाश में हैं।