अमेरिकन रूमानी कॉमेडी ड्रामा एमिली इन पेरिस (Emily in Paris) विदेशों में ही नहीं भारत में भी लोगों को काफी पसंद आई है। चार हिट सीजंस के बाद एमिली इन पेरिस का पांचवां सीजन दस्तक देने को तैयार है।
हाल ही में, एमिली इन पेरिस सीजन 5 (Emily in Paris Season 5 Release Date) की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है, जिसके बाद फैंस सीरीज को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं।
अब फाइनली पांचवें सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। खास बात यह है कि रिलीज डेट के साथ-साथ सीजन 5 के फर्स्ट लुक्स को भी रिलीज कर दिया गया है।
20 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमिली इन पेरिस सीजन 5 का पहला लुक रिवील किया गया है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-, "एमिली इन पेरिस के पहले लुक की तस्वीरें देखें...।
तस्वीरों में एमिली फैशनिस्टा लुक में नजर आ रही हैं। वह हमेशा की तरह अपने फैशन से लोगों का फिर से दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
बाकी की तस्वीर में गैब्रियाल, मार्सेलो और सीरीज की अन्य अहम कलाकार अपने-अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
एमिली इन पेरिस सीजन 5 के लुक्स देखकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस बार एमिली को गैब्रियाल को नहीं चुनना चाहिए।
बात करें सीरीज की रिलीज डेट की तो 5वां सीजन 18 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाने वाला है।
एमिली इन पेरिस सीजन 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। इसका चौथा सीजन पिछले साल ही रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Story continues below Advertisement