Get App

Main Vaapas Aaunga Trailer: 'वक्त बदलेगा, सरहदें बदलेंगी, पर मैं वापस आऊंगा'... इम्तियाज अली की फिल्म का भावुक ट्रेलर रिलीज

Main Vaapas Aaunga Trailer: निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो पार्टीशन की त्रासदी के बीच अतीत और वर्तमान में घूमती एक अधूरी प्रेम कहानी को दर्शाता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 19, 2026 पर 3:06 PM
Main Vaapas Aaunga Trailer: 'वक्त बदलेगा, सरहदें बदलेंगी, पर मैं वापस आऊंगा'... इम्तियाज अली की फिल्म का भावुक ट्रेलर रिलीज

सिनेमा जगत में जब भी रूह को छू लेने वाली और वक्त की सीमाओं को लांघने वाली प्रेम कहानियों की बात होती है, तो निर्देशक इम्तियाज अली का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। एक बार फिर वे दर्शकों को भावनाओं के एक गहरे सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शर्वरी, वेदांग रैना और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके संगीत और कहानी की चर्चा तेज हो गई है।

अधूरी मोहब्बत का ताना-बाना

फिल्म का ट्रेलर एक बेहद गहरी कहानी की ओर इशारा करता है, जो अतीत और वर्तमान के बीच घूमती है। कहानी की पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर से जुड़ी हुई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नसीरुद्दीन शाह का किरदार, जो कि बेहद बीमार हैं, अपने अतीत की अनकही यादों को दिलजीत दोसांझ के किरदार के सामने बयां करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें