Awarapan 2 Official Teaser: 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा...या मैं', टीजर देख फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा

Awarapan 2 Official Teaser: 'आवारापन 2' का टीजर में रिलीज हो गया है। फैंस मशहूर गाने 'तो फिर आओ' को सुन इमोशनल हो गए हैं साथ ही फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हो गए हैं।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आने वाली फ़िल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आज़मी के साथ नज़र आएंगे, जबकि सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Awarapan 2 Official Teaser: इमरान हाशमी शिवम पंडित का किरदार फिर से निभाने जा रहे हैं। 'आवारापन' को दर्शकों के बीच खास पहचान मिले हुए 19 साल हो चुके हैं और अब इसकी दुनिया आखिरकार बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म की 19वीं सालगिरह पर रिलीज हुआ 'आवारापन 2' का पहला टीजर कहानी को इमोशनल रूप से आगे बढ़ाता दिखता है, लेकिन इस बार इसमें एक्शन देखने को भी मिलेगा।

हाल ही में जारी टीज़र में हमें एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाया जाता है जो आलिया (श्रिया सरन) के निधन के सदमे से अभी भी टूटा हुआ है और बिना किसी मकसद के जीवन में भटक रहा है। शिवम इमोशन सामने आते हैं। टीजर की शुरुआत से ही एक गंभीर माहौल बन जाता है जब शिवम कहता है, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्ज़ी से खत्म नहीं होतीं। उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।”

टीजंर में उसके पागलपन और एक्शन सीन के साथ एंड होता है। आलिया की कब्र पर जाना, दिशा पटानी का बायलन बजाते देखना, शबाना आजमी का बारिश में नजर आना सब फ्रेश दिख रहा है। जैसे-जैसे टेंशन बढ़ता है, शिवम कहता है, “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा।”


टीजर का एंड एक ज़बरदस्त सीन के साथ होता है, जिसमें चोट खाया और खून से लथपथ शिवम सीधे कैमरे की ओर देखते हुए कहता है, "इस बार या तो यह आवारापन खत्म होगा, या मैं।" यह टीज़र डार्क और इंटेंस है, और एक्शन को बड़े पैमाने पर दिखाते हुए फ़्रैंचाइज़ी के मूड और अंदाज़ को बखूबी पेश करता है।

अगर टीज़र में कोई चीज़ सबसे खास है, तो वह है 'तो फिर आओ' गाने की वापसी। मिथुन ने गीतकार सईद कादरी के साथ मिलकर इस गाने का नया वर्शन 'तो फिर आओ 2.0' तैयार किया है। जहां हमें गाने की बस एक छोटी सी झलक ही सुनने को मिलती है, लेकिन यह उस पुरानी इमोशनल याद को जगाने के लिए काफी है जो इस गाने से जुड़ी हुई है।

आने वाली फ़िल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आज़मी के साथ नज़र आएंगे, जबकि सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में होंगे। विशेष भट्ट द्वारा प्रोड्यूस की गई, नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और बिलाल सिद्दीकी द्वारा लिखी गई यह फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म का मुक़ाबला सनी देओल की फ़िल्म 'बंटवारा 1947' से होगा। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म में प्रीति ज़िंटा, अली फ़ज़ल और करण देओल भी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।