
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटो शेयर की। इस बार ईशा गुप्ता ने एक अलग और स्टाइलिश लुक में सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।(Photo: Esha Instagram)
इस वायरल हो रहे फोटो में एक्ट्रेस ने लेदर की जैकेट पहनी नजर आई। इस जैकेट को युनिक बनाने के लिए फरी स्लीव्स का लुक दिया गया था, वही जैकेट में सिल्वर टोन के बटन भी लगे थे।(Photo: Esha Instagram)
ईशा गुप्ता ने जैकेट के साथ ब्लैक कलर की मैचिंग स्कर्ट पहनी थी, जिसमें फ्लोरल डिजाइन और सिल्वर डिटेल्स थे। स्कर्ट के साइड में स्लिट भी दिया गया था, जो इस लुक को और शानदार बना रहा था।(Photo: Esha Instagram)
ईशा गुप्ता ने अपने ब्लैक आउटफिट के साथ ब्लैक हील्स पहनकर लुक को और बेहतर बनाया। इन हील्स में फर का खास टच दिया गया था, जो उनकी जैकेट के साथ अच्छी तरह मेल खा रहा था। (Photo: Esha Instagram)
ईशा गुप्ता का लुक इस बार पूरी तरह से परफेक्ट नजर आया। उनके बाल सलीके से बनाए गए थे और स्मोकी मेकअप ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। एक्ट्रेस ने अपने पूरे लुक को बेहतरीन ढंग से कैरी किया था।(Photo: Esha Instagram)
कैमरे के सामने ईशा गुप्ता पूरे आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ पोज देती हुईं नजर आईं, जिससे उनका ग्लैमरस अंदाज सभी को खूब पसंद आया। एक्ट्रेस के लुक पर फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है।(Photo: Esha Instagram)
ईशा गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'जन्नत 2' से की थी, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। हाल ही में वह वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल के साथ दिखाई दी थीं। (Photo: Esha Instagram)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा को कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' के लिए कास्ट किया गया है, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और कई नए चेहरे भी शामिल होंगे। यह फिल्म 2026 की ईद पर रिलीज होने वाली है। (Photo: Esha Instagram)