इन सिंगर्स के स्टाइल के आगे एक्ट्रेस भी पड़ी फीकी! देखें 6 गायिकाओं के सबसे ग्लैमरस लुक्स

Bollywood Singers: बॉलीवुड की सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं सिंगर्स भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो सिर्फ अपनी आवाज से दिल जीतने में ही माहिर नहीं बल्कि स्टाइल और लुक्स से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। चाहे इंडियन आउटफिट हो या वेस्टर्न ये डीवाज हर लुक को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। आइए बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश फीमेल सिंगर्स के गॉर्जियस अवतार पर एक नजर डालते हैं।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 14:43
Story continues below Advertisement
बॉलीवुड की सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं सिंगर्स भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो सिर्फ अपनी आवाज से दिल जीतने में ही माहिर नहीं बल्कि स्टाइल और लुक्स से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। चाहे इंडियन आउटफिट हो या वेस्टर्न ये डीवाज हर लुक को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। आइए बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश फीमेल सिंगर्स के गॉर्जियस अवतार पर एक नजर डालते हैं।

ध्वनि भानुशाली
27 साल की ध्वनि भानुशाली ने ‘वास्ते’ जैसे हिट गाने देकर कम उम्र में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा लिया है। उनके फैशन सेंस की बात करें तो वो मिनी ड्रेस, स्ट्रैपलेस गाउन और फ्लोई मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इंडियन वीयर में उनका ब्लैक लहंगे वाला लुक तो किसी परी की तरह लगता है जहां वो पारंपरिक डिजाइन में भी अपने सिग्नेचर स्टाइल का तड़का लगाती हैं।

ध्वनि सिर्फ ट्रेंडी आउटफिट तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पारंपरिक कपड़ों में भी अपना अलग ग्लैम जोड़ लेती हैं। साधारण लहंगे को मॉडर्न कट और मिनिमल मेकअप के साथ कॉम्बिन करना उनका खास अंदाज है जो उन्हें बाकी से अलग बनाता है।

नीति मोहन
नीति मोहन का स्टाइल देखकर कई बार लगता है कि वो सिंगर नहीं बल्कि फुल-टाइम फैशनिस्टा हैं। वो कट-आउट ड्रेस, स्टाइलिश स्कर्ट-शर्ट और कभी-कभी ब्रालेट के साथ पैंट में भी स्टेटमेंट लुक क्रिएट करती हैं। उनकी खासियत है इंडियन वियर को नये ट्विस्ट के साथ पहनना जैसे बिना बाजू वाला ब्लाउज और हैंडवर्क वाली साड़ी, जो उन्हें फ्रेश और यूनीक लुक देता है।

नीति ने कई बार साबित किया है कि साड़ी को भी स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाया जा सकता है। वो मिनिमल ज्वेलरी, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और बोल्ड मेकअप के साथ पारंपरिक लुक में भी बोल्ड स्टेटमेंट देती हैं।

श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल फैशन की दौड़ में गहरे कट वाले आउटफिट्स के बिना ही छा जाती हैं। उनका स्टाइल है रॉयल और एलिगेंट । फ्लोइंग गाउन, रिच फैब्रिक की साड़ियां और भारी एथनिक सूट उनके वार्डरोब का हिस्सा हैं। रेड कलर के एम्बेलिश्ड आउटफिट में वो किसी महारानी जैसी नजर आती हैं।

श्रेया के पास हर मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट्स का कलेक्शन है। चाहे शादी का इवेंट हो या म्यूजिक अवॉर्ड नाइट, उनके कपड़ों में बारीक डिटेलिंग और रॉयल टच हमेशा देखने को मिलता है।

सुनिधि चौहान
41 साल की सुनिधि चौहान अपने एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की तरह ही फैशन में भी बोल्ड और कॉन्फिडेंट हैं। चमकदार जंपसूट से लेकर ब्लैक मिनी ड्रेस तक, वो हर लुक में स्टाइल का जलवा बिखेरती हैं। उनके आउटफिट्स का कट और फिट इतना शार्प होता है कि सिंपल कपड़े भी हाई-फैशन लगते हैं।

कनिका कपूर
46 की उम्र में भी कनिका कपूर अपने ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक्स से यंग डीवाज को मात देती हैं। डीप नेक ड्रेस, सिल्क जंपसूट और हॉट पैंट-टॉप कॉम्बो में उनका ग्लैम लेवल हमेशा हाई रहता है। उनका इंस्टाग्राम पेज ऐसे लुक्स से भरा हुआ है जो किसी भी फैशन मैगजीन के कवर पर फिट बैठें।

नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ के वार्डरोब में शिमर, कट-आउट और बोल्ड प्रिंट वाले कपड़ों की भरमार है। गाउन से लेकर मिनी स्कर्ट तक, उनका हर आउटफिट पार्टी-रेडी होता है।
उनका कॉन्फिडेंस और मुस्कान उनके फैशन को और भी खास बना देती है।

Story continues below Advertisement