
Fight Club एक ऐसी फिल्म है जो इंसान की पहचान, समाज की उम्मीदों और अंदर छिपे गुस्से को गहराई से दिखाती है। कहानी एक ऑफिस कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी मुलाकात एक आदमी से होती है और इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म मन के सवाल और खुद को जानने का सफर जैसे मैसेज पर मजबूत मेसेज देती है। दमदार कहानी, चौंकाने वाला ट्विस्ट, यादगार डायलॉग और बेहतरीन परफॉरमेंस इसे आज भी सबसे बेस्ट फिल्मों में शामिल करते हैं।2. The Truman Show (1998) - कॉमेडी-ड्रामा, साइंस फिक्शन कॉन्सेप्ट
The Truman Show एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे धीरे-धीरे पता चलता है कि उसकी पूरी जिंदगी एक टीवी शो का हिस्सा है। यह फिल्म मीडिया, प्राइवेसी, निगरानी जैसे मुद्दों पर सोचने के लिए मजबूर करती है। अनोखा कॉन्सेप्ट, इमोशनल कहानी और जिंदगी से जुड़ा मेसेज इसे एक यादगार फिल्म बनाते हैं।3. RRR (2022)- एक्शन, ड्रामा, हिस्टोरिक फिक्शन फिल्म
RRR दो क्रांतिकारियों की कहानी है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने लोगों के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में दोस्ती, साहस, बलिदान और देशभक्ति को भव्य अंदाज में दिखाया गया है। शानदार एक्शन, बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स, दमदार संगीत और इमोशनल कहानी इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करते हैं।4. The Irishman (2019) - क्राइम, ड्रामा फिल्म

The Irishman अपराध की दुनिया से जुड़े एक व्यक्ति की जिंदगी और उसके गुजरे हुए सालों की कहानी दिखाती है। फिल्म रिश्ते, ताकत, जुर्म और धोखे की कहानी जैसे नेसेज को बेहद गंभीर तरीके से पेश करती है। शानदार अभिनय, धीमी लेकिन इम्पैक्टफुल कहानी और बेहतरीन डायरेक्शन इसे क्राइम फिल्मों के शौकीनों के लिए खास बनाते हैं।5. Talvar (2015) - क्राइम, मिस्ट्री, ड्रामा स्क्रीनप्ले
Talvar एक इंडियन क्राइम मामले से इंस्पायर्ड फिल्म है, जिसमें अलग-अलग जांच एजेंसियों के नजरिए से एक ही केस को दिखाया गया है। फिल्म यह बताती है कि किसी अपराध की सच्चाई तक पहुंचना कितना मुश्किल हो सकता है। मजबूत स्क्रीनप्ले, दमदार परफॉरमेंस और प्रेजेंटेशन इसे बेहतरीन इन्वेस्टिगेशन ड्रामा बनाती है।6. American Made (2017) - क्राइम, कॉमेडी, ड्रामा कहानी
![American Made - Official Trailer [HD]](https://images.justwatch.com/backdrop/9915544/s640/american-made.jpg)
American Made एक पायलट की कहानी है, जो गैरकानूनी एक्टिविटीज और क्राइम की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म में रोमांच, हास्य और तेज रफ्तार घटनाओं का बेहतरीन ब्लेंड देखने को मिलता है। मनोरंजक कहानी, शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज की प्रेजेंटेशन इसे शुरू से लास्ट तक रोचक बनाए रखती है।7. Taxi Driver (1976) - साइकोलॉजिकल ड्रामा, क्राइम फिल्म

Taxi Driver एक अकेले टैक्सी ड्राइवर की मेंटल कंडीशन और सोसाइटी से उसके अलगाव की कहानी है। फिल्म अकेलेपन, गुस्से और मेंटल स्ट्रगल को बेहद पावरफुल तरीके से दिखाती है। गहरी कहानी, यादगार परफॉरमेंस और शानदार डायरेक्शन के कारण इसे वर्ल्ड सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।8. Inglourious Basterds (2009) - वॉर, ड्रामा, ब्लैक कॉमेडी फिल्म
Inglourious Basterds सेकंड वर्ल्ड वॉर की कहानी पर बनी एक अलग तरह की फिल्म है, जिसमें बदले और युद्ध की कहानी को अनोखे अंदाज में पेश किया गया है। लंबे लेकिन इम्पैक्टफुल डायलॉग, यादगार कैरेक्टर और शानदार डायरेक्शन इसे बाकी वॉर फिल्मों से अलग पहचान दिलाते हैं।9. American Psycho (2000) - साइकोलॉजिकल थ्रिलर, ब्लैक दमदार कॉमेडी

American Psycho एक सफल लेकिन रहस्यमयी व्यक्ति की कहानी है, जिसके अंदर छिपी मेंटल उथल-पुथल धीरे-धीरे सामने आती है। फिल्म दिखावे, पैसे की दौड़, पहचान और मन की स्थिति पर मजाक करती है। इसकी अलग कहानी, दमदार एक्टिंग और साइकोलॉजिकल पहलू इसे बेहद खास बनाते हैं।10. Shutter Island (2010) - मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल थ्रिलर क्लाइमेक्स

हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।