Tamannaah Bhatia: तमन्ना के लुक पर फैंस हुए फिदा, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा

Hyundai India Couture Week 2025 में तमन्नाह भाटिया ने रैंप पर चार्मिंग एंट्री की, जिसमें दो अलग-अलग लुक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फ्लोरल से लेकर कॉस्मिक तक, हर आउटफिट में एक्ट्रेस की अदा ने स्टेज पर आग लगा दी।

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 14:15
Story continues below Advertisement
फ्लोरल से लेकर कॉस्मिक तक, हर आउटफिट में एक्ट्रेस की अदा ने स्टेज पर आग लगा दी।
फ्लोरल से लेकर कॉस्मिक तक, हर आउटफिट में एक्ट्रेस की अदा ने स्टेज पर आग लगा दी।

रविवार शाम दिल्ली के विज़ुअल स्पेक्ट्रा में सजी शाम India Couture Week के ओपनिंग शो में राहुल मिश्रा ने अपना ‘Becoming Love’ कलेक्शन पेश किया, जिससे फैशन आइकन और बॉलीवुड स्टार दोनों जगमगाए।

तमन्नाहभाटिया ने कलेक्शन की ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों रैंप वॉक में हिस्सा लिया। पहले उन्होंने पिंक फ्लोरल गाउन पहना और फिर कॉस्मिक व्हाइट–आइवरी लहंगे में लौटकर शो को खूबसूरती से समाप्ति की।

ब्लश पिंक गाउन जिसमें 3D फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, ब्लूमिंग पैंजी जैसे कई असली फुल थे। एक्ट्रेस का ये लुक काफी रिफ्रेशिंग लग रहा था।

इसके साथ ही हल्टर नेक ब्लाउज और स्किवेट ग्रेडिएंट लहंगे में तमन्ना ने फैंस को चौंका दिया। उनके लुक ने सबके होश उड़ा दिए।

राहुल मिश्रा के बनाए हुए कपड़ों में आरी, जरदोजी, और नक्शी की महीन कढ़ाई ने कंटेम्परेरी फ्यूजन को इंडियना डिजाइन से जोड़ दिया।

एक्ट्रेस के हर लुक को उनके हीरे जैसे चमकती ज्वेलरी ने और भी खूबसूरत बना दिया। तमन्ना ने दोनों लुक में अपनी अदाओं से तड़का लगा दिया।

इसके साथ ही तमन्ना के हाल ही के प्रोजेक्ट की बात करें तो तमन्ना की ओडेला 2 अब OTT पर स्ट्रीम हो चुकी है। फैशन से एक्टिंग तक उनका सफर लगातार बढ़ रहा है ।

स्त्री 2 में तमन्ना का खास गाना इतना फेमस हुआ था कि आज भी फैंस को जुबां पर ये गाना रहता है।

तमन्ना भाटिया ने अपने एक्टिंग और फैशन से बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है और करोड़ों फैंस का दिल भी जीता है।

Story continues below Advertisement